गाजियाबाद (युग करवट)। बकाएदारों से वसूली के लिए जीडीए नोटिस भेजने की कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में अब तक 200 से अधिक बकाएदारों को नोटिस भेजे जा चुके हैं। बकाएदारों से जीडीए को 292 करोड़ रुपए की वसूली की जानी है। जीडीए के आठ जाने हैं जिसमें छोटे-बड़े बकाएदार हैं। हालांकि बकाएदारों के लिए जीडीए ने ओटीएस योजना भी शुरू की गई है। जिसमें बकाएदारों को ब्याज में छूट मिलती है। ओटीएस योजना को लेकर जीडीए प्रचार-प्रसार कर रहा था। ताकि बकाएदारों से वसूली कर सके। जीडीए ने बकायेदारों की सूची भी तैयार की है, जिसके तहत 26 सौ से अधिक बकायेदार निकले हैं। इनके 292 करोड़ रुपये वसूली होनी है। यह बकायेदार ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, आवासीय भूखंड, व्यावसायिक भूखंड, दुकान, ग्रुप हाउसिंग आदि सभी के है। अब इन्हें प्राधिकरण नोटिस भेज रहा है। अधिकारी बताते हैं कि 200 से अधिक बकायेदारों को नोटिस भेजे जा चुके हैं। साथ ही अन्य को भी जल्द नोटिस भेजा जाएगा। यह नोटिस सभी जोन में भेजे गए है। ताकि बकायेदार नोटिस मिलने के बाद अपना बकाया जमा करा सके और प्राधिकरण को आय प्राप्त हो।