नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। पांच जून से जिले में गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा गाजियाबाद प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। इस लीग में अपने चौके-छक्कों से टी-20वल्र्ड कप, आईपीएल में धमाल मचाने वाले बल्लेबाज रिंकू सिंह स्थानीय दर्शकों को अपने बल्ले का कमाल दिखाएंगे। वहीं वर्तमान में आईपीएल में खेल रहे कई खिलाड़ी स्वातिस्क चिकारा, प्रियम गर्ग, करण शर्मा, जीशान अंसारी, प्रशांत वीर, विशाल आनंद,आर्यन जोएल, आराध्य यादव और सिद्घार्थ यादव की भी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दर्शकों को देखने को मिलेगी। यूपीसीएल के उपाध्यक्ष और जीसीए अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने प्रेसवार्ता में बताया कि पहली बार अल्फा क्रिकेट ग्राउंड पर जीपीएल का आोजन किया जा रहा है। वहीं बाहरी खिलाड़ी के तौर पर कई अंतर्राष्टï्रीय खिलाड़ी शामिल होंगे। साथ ही जीपीएल के ब्रांड एम्बेसडार पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना होंगे। उन्होंने बताया कि पांच से 21 जून तक इस लीग का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आठ फ्रेंचाइजी टीम शामल होंगे। 31 मुकाबले खेले जाएंगे।
28 लीग मैच दो सेमीफाइनल और एक ग्रैंड फाइनल होगा। हर दिन मैच का आयोजन होगा। हर टीम में 20 खिलाड़ी शामिल होंगे जिसमें 15 खिलाड़ी जीसीए द्वारा चयनित होंगे और पांच खिलाड़ी फ्रेंचाइजी के ओपन ट्रायल से लिए जाएंगे। इसके अलावा हर टीम में दो मार्की खिलाड़ी होंगे। आईपीएल स्तर के मार्की खिलाड़ी को तीन लाख, रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी को डेढ लाख, अंडर-19,23 के खिलाडिय़ों को 50 हजार रूपए दिए जाएंगे।
प्रति फैचाइजी का मूल्य 50 लाख रुपए रखा गया है। चैंपियन टीम को दस लाख रुपए नगद, उप विजेता को पांच लाख रुपए दिए जाएंगे। खिलाडिय़ों का पंजीकरण चार मई से होगा। सभी प्रक्रिया ऑनलाइन होंगे। इसमें केवल जीसीए से पंजीकृत खिलाड़ी ही शामिल होंगे। इस मौके पर सचिव मनोज मांकड़, चेयरमैन उमेश चोपड़ा, मनोज पुण्डीर, धीरेन्द्र चौधरी, आरपी सिंह, अनिल तोमर, मुकैश रैना आदि मौजूद रहे।