गाजियाबाद (युग करवट)। भीषण गर्मी में गऊशालाओं में रह रहे गौवंश को बचाने, चारा उत्पादन करने, शत्रुत सम्पत्ति को कब्जा मुक्त करने, भूसा संग्रह को लेकर सीडीओ अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में बैठक की गइ्र। सीडीओ ने सभी खंड विकास अधिकारी व अधिशासी अधिकारिायें को निर्देश दिए हैं कि वह गौ आश्रय स्थलों पर छह माह का भूसा सस्ते दरों पर खरीदें। दान के माध्यम से तीस अप्रैल तक कम से कम 50 फीसदी भूसा एकत्र करें। इसके अलावा गऊशालों में गौवंश को गर्मी व लू से बचाव के लिए पंखों, मिस्ट फैन की व्यवस्था भी तीन दिन के अंदर करानी होगी। सीसीटीवी कैमरे भी सही स्थिति में लगाए जाने चाहिए। सीडीओ ने दो से तीन दिन के अंदर हरा चारा बुवाई कर गोवंश को उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा जो एनजीओ गौशालाओं को संचालन करना चाहती है उनकी कार्ययोजना भी एक सप्ताह में मांगी गई है।