नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। नोएडा में श्रमिकों के बवाल के बाद अब सभी जिलों में इसको लेकर सर्तकता बरती जा रही है। इसी कड़ी में डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़ ने उद्योग संगठनों के साथ बैठक कर कारखानों में श्रमिकों को दी जा रही सुविधाएं व मजदूरी का समय से भुगतान किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम ने कहा कि सभी इकाईयां शासन से निर्धारित अकुशल श्रेणी के लिए 13690 प्रतिमाह, अद्र्घकुशल को 15059 और कुशल श्रेणी के श्रमिकों केा 16868 रुपए वेतन सात मई तक बढ़ी हुई दर से भुगतान किया जाएगा।
हर ठेकेदार को भी श्रमिको नई दरों पर भुगतान अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने चेतावनी कि अगर इस सम्बंध में किसी ठेकेदार के खिलाफ कोई शिकायत आती है तो उसका लाईसेंस रद्द करने के साथ ही कार्यवाही भी की जाएगी। वेतन भुगतान के समय पर्यवेक्षण भी तैनात किया जाएगा। इतना ही नहीं श्रमिकों से ओवरटाइम कराने पर दोगुनी दर से भुगतान करने के भी निर्देश दिए हैं। डीएम ने उपनिदेशक कारखाना को निर्देश जारी किए हैं व ह कारखानों में सुरक्षा, मूलभुत सुविधा, स्वास्थ्य जांच की आदि की व्यवस्था जांचे। उप श्रमायुक्त वेतन भुगतान की जांच करेंगे।
बैठक में उप श्रमायुक्त अनुराग मिश्र, डीएलसी आशुतोष सिंह, उप निदेशक कारखाना कृष्ण अवतार, उद्यमी अरूण शर्मा, उपेन्द्र गोयल, राज ढींगरा, राकेश अनेजा, अजीत सिंह, सुशील अरोड़ा, कमल कुमार, चंदन कुमार मिश्रा, अशोक चौधरी आदि मौजूद रहे।