प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। सब्जी विक्रेता गुलफाम निवासी शाहजहांपुर किठौर मेरठ की हत्या का कारण एक खीरा बना। जी हां यहां यह बात इसलिये कही जा रही है कि जब मसूरी पुलिस ने गुलफाम के कातिल उसके भाई आरिफ को गिरफ्तार किया तो उसने बताया कि जब वह गुलफाम के पास पहुंचा तो उसने खाने के लिये एक खीरा उठा लिया। तब गुलफाम ने आग बबूला होते हुए कहा कि वह उसे खीरा तब खाने देगा कि जब वह उसके पिछले उधारी के पांस सौ रुपये दे देगा। इसकी वजह से दोनों में कहासुनी हो गई तक उसने वहीं पर रखा छुरा उठाकर गुलफाम को घोंप दिया। मसूरी थाने के एसएचओ अजय चौधरी की टीम ने कुछ घंटे के अंदर ही गुलफाम नामक सब्जी विक्रता की चाकू घोंपकर उसकी हत्या करने वाले मृतक के भाई आरिफ निवासी शाहजहांपुर किठौर हाल रेलवे रोड मसूरी को मय आलाकत्ल के गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। \यह जानकारी देते हुए एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि सोमवार को दोपहर बाद रेलवे रोड मसूरी में रहने वाले गुलफाम की हत्या उसके तहेरे भाई आरिफ ने कर दी थी।