ग्रेटर नोएडा (युग करवट)। ग्रेनो वेस्ट स्थित सुपरटेक ईको विलेज-1 में मार्च 2025 में लागू हुई मेंटेनेंस स्कीम को लेकर विवाद हो गया है। स्कीम के तहत भुगतान करने वाले निवासियों ने आरोप लगाया है कि घोषित लाभ अब लागू नहीं किए जा रहे हैं। मार्च 2025 में लाई गई बिजली मीटर मेंटेनेंस की इस स्कीम में 11 महीने का अग्रिम भुगतान करने पर 1 महीने की छूट देने का प्रावधान था। निवासियों का कहना है कि अगस्त 2025 में प्रबंधन के बदलने के बाद स्कीम पर मिलने वाले लाभ रोक दिए गए। ईको विलेज-1 सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि स्कीम को लेकर स्पष्टता नहीं दी जा रही है और निवासियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
निवासियों के प्रतिनिधि अरुण गुप्ता ने कहा कि भुगतान के बाद स्कीम के लाभ नहीं मिले। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं निकाला गया