गाजियाबाद (युग करवट)। जिला अस्पताल में मौजूद स्टाफ से अभ्रदता करने वालों के खिलाफ सीएमएस द्वारा कोतवाली थाने में तहरीर दी है। साथ ही मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। सीएमएस डॉ.राकेश सिंह ने थाना कोतवाली दी तहरीर में बताया है कि 27 अप्रैल को रात करीब 11 बजे अस्पताल के इमरजैंसी विभाग में कुछ लोग पहुंचे। वहां पहुंचकर इन लोगों ने इमरजैंसी में मौजूद स्टाफ के साथ गालीगलौच की मेडिकल ट्रे उठाकर मारपीटा। सरकारी सम्पत्ति के साथ ही वहां रखे दस्तावेजों को भी फाड़ लिया गया। जाते-जाते यह लोग स्टाफ को जान से मारने की धमकी भी देकर गए। सीएमएस ने बताया कि इस घटना से करीब 45 मिनट तक इमरजैंसी में काम नहीं हो पाया। इस घटना के बाद से डॉक्टर व स्टाफ में भय का माहौल व्याप्त है। सीएमएस ने अपनी शिकायत में रितिक, पवन शर्मा, गौरव पांचाल, करन, तपिश गोयल, शिवम सहित कई लोगों को नामजद कराया है। व पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द इस मामले पर कार्रवाई की जाए।