गाजियाबाद (युग करवट)। पुलिस अधिकारियों ने थाना चौकी से लेकर बीट सतर तक रेंडम चेकिंग की। इस अभियान की कमान एसीपीज के हाथों में रही। रेंडम चेकिंग की वजह से जहां अनेक शातिर अपराधी एवं सदिग्ध पुलिस के हत्थे चढ़ गये। इस अभियान के तहत एसीपी कोतवाली सूर्यबली मौर्य ने आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर दोनों थानों की पुलिस व के साथ चेकिंग करते हुए वाहनों की तलाशी ली। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा की अगुवाई में एसएचओ मसूरी अजय चौधरी, एसओ मुरादनगर अंकित कुमार, एसएचओ भोजपुर प्रताप सिंह बालियान व एसओ निवाड़ी कृष्ण कुमार मौर्य ने भी दो दर्जन से अधिक नाकों पर चेकिंग की। इस अभियान के तहत एसीपी कोतवाली नगर उपासना पाण्डेय, एसीपी नन्दग्राम जिायाउदï्दीन अहमद व एसीपी लोनी सिद्घार्थ गौतम ने भी पांच दर्जन से अधिक नाकों पर रेंडम चेकिंग की।