लखनऊ (युग करवट)। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को जून माह में खुद असली परीक्षा से गुजरना होगा। जून माह में 32,679 सिपाही और समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन होगा, जिसमें करीब 40 लाख अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा सकुशल संपन्न हुई तो बोर्ड लगातार तीन परीक्षाओं के सफल आयोजन की हैट्रिक लगाएगा। असली परीक्षा आगामी 8 जून से 10 जून तक होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा में होनी है, जिसमें लाखों की तादाद में अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।