नई दिल्ली (युग करवट)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बेहद सनसनीखेज दावा किया है। ट्रंप का कहना है कि ईरान पूरी तरह से बर्बादी के कगार पर पहुंच चुका है। इतना ही नहीं, ट्रंप के मुताबिक ईरान ने खुद अमेरिका से संपर्क करके होर्मुज जलडमरूमध्य से नाकेबंदी हटाने की गुहार लगाई है। ट्रंप का दावा है कि ईरान चाहता है कि होर्मुज स्ट्रेट को जल्द से जल्द खोल दिया जाए, ताकि जहाजों की आवाजाही पहले की तरह सामान्य हो सके। अमेरिका के इस दावे के बाद अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में खलबली मच गई है। ईरान चाहता है कि हम जितनी जल्दी हो सके होर्मुज जलडमरूमध्य को खोल दें। ट्रंप ने यह बिल्कुल साफ नहीं किया है कि अमेरिका की ईरान में किससे बातचीत हो रही है। यह स्थिति तब है जब ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई घायल हैं और उनकी हालत पर अमेरिका भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ अधिकारी ईरान की ओर से होर्मुज खोलने को तैयार हैं। बदले में ईरान चाहता है कि जंग पर स्थायी तौर पर विराम लगे और अमेरिकी नाकेबंदी बंद हो, लेकिन यूरेनियम संवर्धन के मुद्दे पर ईरान पीछे हटने को तैयार नहीं है।