नई दिल्ली (युग करवट)। देश भर में 12 सितंबर को होने वाली लोक अदालत का आयोजन दिल्ली में नहीं हो पाएगा। ब्रिक्स सम्मेलन की वजह से 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत अब 10 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। कोर्ट जाने वाले लोगों के लिए भी कुछ जरूरी अपडेट जारी किए गए हैं। 11 सितंबर की छुट्टी के कारण होने वाली बैठक तीन अक्टूबर को होगी। 13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी जानकारी दी है। राष्ट्रीय लोक अदालत और कोर्ट की कुछ महत्वपूर्ण तारीखों में बदलाव किया गया है। 12 सितंबर की छुट्टी के बाद की बैठक 14 नवंबर को निर्धारित की गई है। 11 और 12 सितंबर के लिए सूचीबद्ध सभी मामले अब 14 सितंबर को सुने जाएंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सलाह दी है कि कोर्ट जाने से पहले अपनी तारीखें जांच लें। इससे अनावश्यक यात्रा से बचा जा सकेगा। 11 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स समिट में सदस्य और साझेदार देशों के नेता, वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल, अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख और कारोबारी प्रतिनिधि शामिल होंगे।
जिसके चलते स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है।