गाजियाबाद (युग करवट)। मसूरी थाना क्षेत्र में हुई संगीन वारदात के दौरान तहेरे भाई ने चचेरे भाई और रिश्ते में साढू लगने वाले गुलफाम पुत्र एहसान अली निवासी शाहजहांपुर किठौर हाल रेलवे रोड को उसके तहेरे भाई आरिफ निवासी उपरोक्त ने चाकू घोंपकर मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात की सूचना मिलने के बाद एसएचओ मसूरी अजय चौधरी फील्ड यूनिट के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये। डीसीपी रूरल सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि शाहजहांपुर किठौर निवासी गुलफाम अली मसूरी थाना क्षेत्र की रेलवे रोड पर रहेकर सब्जी बेचा करता था उसका तहेरा भाई आरिफ भी रेलवे रोड पर रहता है वह किसी मीट फैक्ट्री में जॉब करता था किसी बात पर गुलफाम व आरिफ के बीच विवाद हो गया था। सोमवार को आरिफ गुलफाम के पास पहुंचा। बात बढऩे पर उसने सब्जी की दुकान पर रखा छुरा उठाकर गुलफाम को घोंप दिया। चाकू लगने पर गुलफाम की मौत हो गई। श्री तिवारी ने बताया कि हत्याभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिये पुलिस की कई टीम बनाई गई है आरिफ को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।