गाजियाबाद (युग करवट)। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में महर्षि दयानंद विद्यापीठ के छात्र अयान खान ने 95.3 फीसदी अंक के साथ टॉप किया। वहीं दूसरे स्थान पर इसी स्कूल की रासिका 91.83 फीसदी, बीआरएस कॉन्वेंट स्कूल की स्वाति कुमार तीसरे, चौथे स्थान पर डा.केएन मोदी स्कूल के मोहित शर्मा, जीजीआईसी की मान्या सिंह, श्रीगुरूनानक गल्र्स इंटर कॉलेज की दीपांशी, महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज की रोशनी कुमारी, सर्वोदय इंटर कॉलेज के सत्यम, विद्यावैली स्कूल की दीक्षा 91.33 फीसदी अंक के साथ संयुक्त रूप से रहें। पांचवे स्थान पर महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज की कनक,ज्ञान इंटर कॉलेज के जैनब 91 फीसदी के साथ, डॉ.केएन मोदी इंटर कॉलेज के सौरभ, पूर्णाज्ञानंजलि इंटर कॉलेज की विदुषी नेहरा 90.83 फीसदी के साथ छठे स्थान, कृष्ण राजा स्क्ूल की दुआ आमिर, महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज की अंशु शर्मा 90.50 फीसदी अंक के साथ सातवें स्थान,सीडीडीपीएस स्कूल की माही, जेएलएम गल्र्स इंटर कॉलेज की अजरा, एसएसके सीनियर सेकेण्डरी स्कूल के आदित्य सिंह, महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज की श्वेता, राज इंटर कॉलेज की अंजलि 90.33 फीसदी अंक के साथ संयुक्त रूप से आठवें स्थान, महर्षि दयानंद स्कूल के दिशांत, पूर्णाज्ञानजंलि स्कूल के तनवीर, शांति निकेतन स्कूल के लव शर्मा 90 फीसदी अंक के साथ नौवें स्थान और महर्षि दयानंद स्कूल की आयशा,चौधरी बीएस इंटर कॉलेज की पलक सिंह और सोफिया इंटर कॉलेज की दिपांशु तोमर 89.93 फीसदी अंक के साथ संयुक्त रूप से दसवें स्थान पर रहे।