गाजियाबाद (युग करवट)। यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा में महर्षि दयानंद विद्यापीठ के छात्र टिमोथी मंडल ने 98.40 फीसदी अंक लाकर स्कूल ही नहीं जिले में भी टॉप किया है। वहीं गर्वमेंट इंटर कॉलेज ऑर्डिनेस फैक्ट्री की वर्षा, महर्षि दयानंद विद्यापीठ की हिबा फातिमा 90.20 फीसदी अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। महर्षि दयानंद विद्यापीठ की निशु कुमार ने 88.60 फीसदी के साथ तीसरा, जयप्रकाश नारायण स्कूल की अंजलि ने 88.20 फीसदी के साथ चौथा स्थान, डॉ.केएन मोदी इंटर कॉलेज के कार्तिक त्यागी, महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज की पायाल ने 87.80 फीसदी के साथ पांचवा,जेएलएम गल्र्स इंटर कॉलेज की पलक त्यागी, जय प्रकाश बालिका विद्यालय की अंशिका ने 87.40 फीसदी के साथ छठा, महर्षि दयानंद विद्यापीठ के हर्ष पॉल 87.20 फीसदी के साथ सातवें, निकिता इंटर कॉलेज की इशरत 87 फीसदी के साथ आठवें, जेएलएम गल्र्स कॉलेज की सिमरन 86.80 फीसदी के साथ नौवें स्थान पर रहीं। वहीं डॉ.केएन मोदी स्कूल के शिवाजी, गर्वमेंट गल्र्स इंटर की कॉलेज की सनौजा कुमारी 86.60 फीसदी के साथ दसवें स्थान पर रहीं।