३ दिनों में बच्चे समेत ३ लोगों की हो चुकी है मौत
गाजियाबाद (युग करवट)। अंकुर विहार थाना क्षेत्र से होकर बह रहे दलदल से भरे नाले में एक गोताखोर भी डूब गया। पुलिस के अनुसार जो गोताखोर गंदे नाले में डूबा है उसका नाम भूरा उर्फ सरदार पुत्र जब्बार निवासी जगतपुर दिल्ली भी डूब गया। इस घटना का पता चलते ही अंकुर विहार थाने के पुलिस गोताखोर की तलाश करने में जुट गई वहीं इस सर्किल का प्रभार देख रहे एसीपी लोनी सिद्घार्थ गौतम भी मौके पर पहुंच गये। समाचार लिखे जाने तक पुलिस गोताखोरों से मिलकर भूरा को ढूंडऩे के लिये नाले की दलदल को छान रही थी। बता दें कि यह नाला लोगों के लिये यमदूत बन गया है। जी हां यहां यह बात इसलिये कही जा रही है क्योंकि पिछले तीन दिनों के अंदर इस नाले में अगोध बच्चा, बदमाश व गोताखोर समा चुके हैं। उधर सिलसिलेवार हो रही नाले में लोगों के डूबने की घटनाओं बाद यह प्रकरण दो राजनेताओं व उनके समर्थकों के द्वारा लगाये जाने वाले संगीन आरोपों का कारक भी बन गया है।