गाजियाबाद (युग करवट)। नगर निगम कर्मचारी व अधिकारियों पर भष्टï्राचार का आरोप लगना आम बात हो गई है। आए दिन नगर निगम विभाग भष्टï्राचार के आरोप से सुर्खीयों में रहता है। अभी कुछ दिनो पहले नगर निगम के विभाग जल निगम के दो कर्मचारियों ने काम कराने के बदले में एक बुजुर्ग से ठगी कर ली और कर्मचारियों ने ना काम करा ना ही पैसे वापस दिए जिसकी शिकायत बुजुर्ग ने नगर निगम के अधिकारियों से की। बुजुर्ग की शिकायत का संज्ञान लेते हुए नगर निगम अधिकारियों ने दोनो कर्मचारियों को सस्पेंड करने का लेटर बना दिया है। नगर निगम सूत्रों की माने तो नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक छुटटी से आने के बाद दोनो नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंड करने की फाइल पर अपने साईन करगे।

नगर आयुक्त विक्रमादितय सिंह मलिक ने सभी कर्मचारी व बाबू को सख्त निर्दश दिए है की किसी भी कर्मचारी की भष्टï्राचार की शिकायत मिली तो कार्यवाही होगी