गाजियाबाद (युग करवट)। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता कनवानी में भीषण आग से प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे। महानगर अध्यक्ष पवन सक्सेना के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता कनवानी पहुंचे। पवन सक्सेना ने बताया की सुभास पार्टी पीडि़त परिवारों के बच्चों, महिलाओं, पुरुषों और बुजुर्गों के लिए कपड़े और सोने के लिये बिछाने एवं ओडऩे की चादर और जरूरत की खाद्य सामग्री वितरित की गई। आटा, दाल, चावल, चीनी, तेल, मसाले, नमक, चाय पत्ती, बिस्कुट, सूखा राशन सहित कुल 450 राहत किट बांटी गईं। सुभास पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आगजनी से प्रभावित परिवारों के संवेदना व्यक्त की और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। धीरेंद्र सिंह भदोरिया के साथ पवन सक्सेना और कार्यकर्ताओं ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रशासन से बात कर पीड़ितों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। इस अवपवन सक्सेना,धीरेंद्र सिंह भदोरिया,राम नरेश ठाकुर,रंजित शर्मा,अजीत कुमार,विरेंद्र कुमार शर्मा,गौरव सिंह और दर्जनों कार्यकर्ताओं ने राहत सामग्री वितरित करने में उपस्थित रहे।