गाजियाबाद (युग करवट)। कुछ दिन पूर्व मुरादनगर थाना क्षेत्र के गांव खिमावती में रहने वाली रहीसा बेगम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक उस समय परिजनों ने रहीसा बेगम को सुपूर्द ए खाक कर दिया था। लेकिन उसके बाद मृतक की पुत्री मोहसिना ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को प्रार्थनापत्र देकर अपनी मां की हत्या की आशंका जताई थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुरादनगर पुलिस ने एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा एवं एसीपी ट्रैफिक रितेश त्रिपाठी की निगरानी में मृतका के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया। इस संदर्भ में डीसीपी रूरल सुरेंद्रनाथ तिवारी का कहना है कि पोसटमार्टम के बाद ही पता चल पायेगा कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई थी।