गाजियाबाद (युग करवट)। इंदिरापुरम कनवानी गांव में भीषण अग्निकांड से प्रभावित परिवारों से मिलने समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन के नेतृत्व में पहुंचा।
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पीडि़त परिवारों को आटा, दाल, चावल, चीनी, तेल, मसाले, नमक, चाय पत्ती, बिस्कुट, सूखा राशन के 400 पैकेट एक किट बनाकर बांटे गए। प्रतिनिधिमंडल ने आगजनी से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधि मंडल में फैसल हुसैन, राजन कश्यप, नितिन त्यागी, श्रवण कुमार, धीरेंद्र यादव, जितेंद्र यादव, संदीप, किरण कालिया, ठाकुर विक्की सिंह, विवेक त्यागी, आशु चौधरी, बाबा खान, सोहनवीर सिंह, अवधेश यादव, सुरेंद्र यादव, रिजवान चौधरी, विकास यादव, अमित नागर, पिंटू नागर, पिंटू नागर, बॉबी यादव, राहुल रावत मौजूद रहे।