नोएडा (युग करवट) । किसान एकता महासंघ की बैठक शाहबेरी सेक्टर-4 में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रमेश कसाना के नेतृत्व में चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. एनजी चौहान के आवास पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय संरक्षक चौधरी बाली सिंह ने की, जबकि संचालन राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजेंद्र चौहान ने किया। बैठक में प्रदेश प्रभारी पप्पू प्रधान ने बताया कि किसान एवं मजदूरों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सर्वसम्मति से संगठन का विस्तार करते हुए कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। जिसमें गुलनाज जहाँ को दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला मोर्चा), मसकूद अहमद को दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष, गीता चौधरी को नोएडा महानगर अध्यक्ष (महिला मोर्चा), तसमीम मलिक को महानगर उपाध्यक्ष (महिला मोर्चा), आज़ाद चौधरी को शाहबेरी अध्यक्ष, हाजी रिजवान व राजा चौधरी को महानगर उपाध्यक्ष, सत्यप्रकाश चौधरी को ग्राम अध्यक्ष तथा मुस्कान को सचिव बनाया गया।