नोएडा (युग करवट)। यूपीपीसीएस की परीक्षा में 17वीं रैंक हासिल कर एसडीएम बनी करिश्मा चौहान का सेक्टर 78 स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू सोसाइटी के निवासियों ने सम्मान किया। इस अवसर पर एक भंडारे का आयोजन भी किया गया। करिश्मा के पिता वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि इस अवसर पर सोसाइटी के सैकड़ो लोग उपस्थित हुए। उन्होंने करिश्मा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उसे आशीर्वाद दिया।