गाजियाबाद (युग करवट)। विधायक संजीव शर्मा ने क्षेत्र में हो रहे कई विकास कार्यों का उदघाटन किया। कृष्णा नगर बागू में सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य का विधायक निधि से किया गया, जिसकी अनुमानित लागत 15.50 लाख है।
इसी क्रम में बौद्ध विहार में सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य किया गया, जिसकी अनुमानित लागत 6.90 लाख है। इस अवसर पर विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि जनता से किया गया हर वादा हमारे लिए संकल्प है। क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी और अगले 2-3 वर्षों में सभी गलियों एवं आवश्यक निर्माण कार्यों को पूर्ण कराकर क्षेत्र को एक नई पहचान दी जाएगी। इस अवसर पर धर्मेंद्र चौधरी, सुभाष कश्यप, संदीप निषाद बादल यादव, जे नवीन, अंकित, अनु चौधरी उपस्थित रहे।