नोएडा बवाल को लेकर गाजियाबाद में अलर्ट
गाजियाबाद (युग करवट)। तीन दिन पूव नोएडा में श्रमिकों के द्वारा किये गये हिंसक आंदोलन के बाद उपजी विषम परिस्थिति से निपटने के लिये पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद भी अलर्ट मोड़ पर आ गई थी। इसके तहत जहां नोएडा की सीमा से सटे गाजियाबाद क्षेत्र में पडऩे वाले एनएच-९ और दिल्ली मेरठ एक्सप्रैस वे के अलावा सभी लिंक मार्गो पर भारी फोर्स तैनात कर दी थी वहीं पुलिस के उच्चाधिकारियों ने वहां पर डेरा भी डाल दिया था। इस सुरक्षा में कोई चूक ना रह जाये और कोई अप्रिय घटना घटित ना हो जाये इस पहलू को दृष्टिïगत रखते हुए एडिशनल सीपी अपराध एवं यातायात राजकरन नैय्यर रोजाना नोएडा से सटे क्षेत्र में बनाई गई सुरक्षा व्यवस्था का निरंतर जायजा ले रहे हैं। इस क्रम में श्री नैय्यर ने एनएच-९ व डीएमई पर पहुंचकर वहां पर डïयूटी दे रहे अधिकारियों व जवानों का हौंसला बढ़ाते हुए उन्हें हर समय सजग, सतर्क एवं सक्रिय रहने के निर्देश भी दिये। निरीक्षण करने के बाद श्री नैय्यर ने बताया कि पुलिस की सजगता एवं सक्रियता के चलते जहां यहां पर संपूण शांति बनी हुई है वहीं यातायात भी सुगमता के साथ संचालित हो रहा है। बता दें कि घटना वाले दिन से ही एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव की अगुवाई में एसएचओ खोड़ा नरेश कुमार शर्मा, एसएचओ कौशांबी अजय कुमार शर्मा व एसओ क्रासिंग रिपब्लिक श्वेता सिंह के अलावा अन्य अधिकारी वहां पर होने वाली हर गतिविधि पर पैनी नजर गढ़ाये हुए हैं। उधर एलआईयू विंग भी पूरी तरह से सक्रिय दिखाई दे रही है।