हाउस टैक्स का मामला
इस समय शहर में सबसे गरम और गंभीर मुद्दा अगर कोई है तो वो केवल और केवल हाउस टैक्स का है। शहर के साढ़े पांच लोग हर रोज यही जानकारी लेते हैं कि क्या कोई आदेश शासन से आया या नहीं। ये अपने आप में बड़ी बात है कि गाजियाबाद के लोग टैक्स देने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं लेकिन अगर कोई कमरतोड़ लगायेगा तो जाहिर है कि उससे बौखलाहट होना स्वाभाविक है। शहर के लोग जो जायज हाउस टैक्स है वो हमेशा भरने के लिए तैयार रहते हैं और भर भी रहे हैं। एक साल का जो आंकड़ा आया उसमें बड़ी संख्या में लोगों ने टैक्स जमा किया है और ये सबकुछ संभव हुआ है जब महापौर सुनीता दयाल ने लगातार लोगों को राहत देने के लिए 20 प्रतिशत छूट दी है। लेकिन अगर पूरे घटनाक्रम पर गौर किया जाए तो हाउस टैक्स के मुद्दे को लेकर यदि कोई जनता के साथ खड़ा है तो जनप्रतिनिधियों में सुनीता दयाल पहले नंबर पर आती है। सुनीता दयाल ने ही 30 जून 2025 को बोर्ड की आपात बैठक बुलाकर बढ़े हुए टैक्स के प्रस्ताव को रद्द करा दिया था और 30 जून के बाद से लेकर आज तक वो लगातार अपने फैसले पर कायम हैं। सुनीता दयाल एक ऐसी पहली मेयर हैं जो पूरी मुस्तैदी के साथ जनता के साथ खड़ी हैं। वो हर बार कह रही है कि जनता टैक्स जमा ना करें, शासन से आदेश आने वाला है, उनका कहना है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी ये प्रयास रहता है कि जनता पर कोई भी टैक्स का अतिरिक्त बोझ ना डाला जाए। सुनीता दयाल का कहना है कि योगी सरकार ने जो बजट यूपी में पेश किया उसमें कोई भी नया टैक्स जनता पर नहीं लगाया इसीलिए गाजियाबाद की जनता पर भी बेतहाशा और कमरतोडऩे वाला टैक्स लागू नहीं किया जाएगा। जो सिस्टम के साथ टैक्स बढ़ता है वही टैक्स बढ़ेगा जो वर्तमान में कई गुना टैक्स अधिकारियों ने लगाया वो किसी भी हाल में लागू नहीं होने दिया जाएगा। यदि गाजियाबाद के सभी जनप्रतिनिधि और निगम के भाजपा के तमाम पार्षद एक जुट होकर मेयर के साथ खड़े हो जाए तो शायद जनता को और जल्दी राहत मिल जाए। मेयर अकेले दम पर गाजियाबाद से लेकर लखनऊ तक प्रयास कर रही हैं ताकि जनता पर कोई बोझ ना पड़े लेकिन यहां की भाजपाई गुटबाजी और मेयर और अफसरों के बीच जो दूरियां हैं उसका कुछ पार्षद खूब लाभ भी ले रहे हैं लेकिन हाउस टैक्स को लेकर अभी तक इन लोगों ने मेयर की तरह कोई भी गंभीरता नहीं दिखाई है। बहरहाल, मेयर का कहना है कि वो जनता के साथ पहले दिन से खड़ी रहेंगी और बढ़ा टैक्स किसी भी हाल में लागू नहीं होने देंगी। जय हिंद