गाजियाबाद (युग करवट)। वरिष्ठ आईएएस संतोष यादव जहां-जहां भी रहे वहां उनके कार्य की हमेशा उनके जाने के बाद भी लोग प्रशंसा करते हैं। गाजियाबाद में मेट्रो की बात हो या एलिवेटेड की बात हो। डीएम एवं वीसी रहते हुए संतोष यादव ने जो विकास किये उसको आज भी लोग याद करते हैं। अब जेवर में एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनकर तैयार हुआ है जिसका उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च को किया।
इस एयरपोर्ट के निर्माण में भी संतोष यादव की अहम भूमिका रही। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 2003 में इसकी परिकल्पना की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार बनते ही एयरपोर्ट को लेकर गंभीरता दिखाई और गौतमबुद्घनगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा जब केंद्र में मंत्री बने तो केंद्र में एयरपोर्ट की फाइल आगे बढ़ी थी। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार आने के बाद नोएडा एयरपोर्ट के निर्माण की सहमति मिली। डॉ. अरविंद सिंह, पूर्व गौतमबुद्घनगर के डीएम बीएन सिंह और यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह की जहां भूमिका रही वहीं अगर ये कहा जा कि एयरपोर्ट के सपनों का साकार करने में वरिष्ठ आईएएस संतोष यादव की अहम भूमिका रही तो गलत नहीं होगा। क्योंकि संतोष यादव पूर्व में यीडा के सीईओ रहे और गौतमबुद्घनगर के डीएम रहने के दौरान संतोष यादव ने एयरपोर्ट की कनक्टीविटी को रिकॉर्ड समय में पूरा किया। उन्होंने दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से नोएडा एक्सप्रेसवे तक लिंक एक्सप्रेसवे का बहुत कम समय निर्माण कराया।