गाजियाबाद (युग करवट)। गाजियाबाद की समरकूल होम एप्लांयसेज लिमिटेड के लोगों और ब्रांड नेम की नकल करने वाली दो फैक्ट्रियों को सील किया गया है। बता दें कि दो फैक्ट्रियां समरकूल कम्पनी के ब्रांड नेम की नकल करते हुए मिलते-जुलते नाम और लोगो लगाकर उत्पाद बेच रही थी। प्रशासनिक जांच में इसको ट्रेडमार्क और कापीराइट का उल्लंघन माना गया। इस मामले के कोर्ट के आदेश के बाद दोनों फैक्ट्रियों पर कार्रवाई करते हुए सील किया गया है। साथ ही नोटिस जारी संचालकों को निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा व्यापारियों को भी इस प्रकार की जालसाजी से सावधान रहने की सलाह दी गई है।