हाउस टैक्स का मुद्दा
हाउस टैक्स को लेकर अभी तक कोई भी स्थिति स्पष्टï नहीं है। हालांकि मेयर श्रीमती सुनीता दयाल बार-बार ये दावा कर रही है कि पुराना टैक्स ही जमा होगा नया टैक्स लागू नहीं होगा। ये बातें जो भी शिष्टï प्रतिनिधि मंडल उनसे मिल रहा है वो सीधे तौर पर कह रही है। उन्होंने ये भी कहा कि उन्होंने जो कह दिया बस वही सही है। ये कॉन्फिडेंस उनका लखनऊ से आने के बाद और दिखाई दे रहा है। हालांकि वो पहले दिन से ही इस बढ़े टैक्स के खिलाफ थी। लेकिन अखबारों तक सबकुछ चल रहा था कागजी तौर पर कुछ नहीं था ये स्थिति आज भी बनी हुई। अभी तक कोई भी शासनादेश नहीं आया है जिसमें ये कहा गया हो कि बढ़ा हुआ टैक्स लागू नहीं होगा। हैरत की बात ये है कि जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण भी कहते हैं कि बढ़ा हुआ टैक्स तो जरूर लागू होगा लेकिन जनता पर बोझ नहीं बढ़ेगा। वो केवल बयान बाजी ही कर रहे हैं अभी तक कोई भी शासन स्तर से स्थिति साफ नहीं हुई है। वहीं अन्य जनप्रतिनिधि कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। सभी ने यही कहा कि जो मेयर कह रही है वही सही है। मेयर ने जब लखनऊ से आकर ये बयान दिया कि पुराना टैक्स ही लागू होगा तो सभी जनप्रतिनिधियों का एक ही जवाब था कि इसका श्रेय मेयर साहब को जाता है। सवाल ये पैदा होता है कि यहां पर बात श्रेय की नहीं है बात है जनता को राहत देने की। जब जनता ने वोट दिया था सभी जनप्रतिनिधियों को इस उम्मीद से दिया था कि वो उनके साथ खड़े नजर आएंगे। सूत्र बताते हैं कि शासन को खुफिया रिपोर्ट भी भेजी गई है जिसमें बताया गया है कि अगर बढ़ा हुआ टैक्स खत्म नहीं हुआ तो 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। सूत्र बताते हैं कि मेयर ने भी लखनऊ में इस बात से लोगों को अवगत कराया कि जो टैक्स लागू किया गया वो जनहित में नहंी है इसलिए इसे जो है पुराने टैक्स के रूप में ही जमा कराया जाए और फिर सर्वे होने के बाद नया टैक्स लागू हो। अब मेयर का प्रयास भी सभी के सामने है लेकिन अभी तक लोग असमंजस्य में है कि आखिरकार वो पुराने रेट पर जमा करें या नये रेट पर जमा करे क्या करें। क्योंकि निगम की ओर से 1 अप्रैल से 12 प्रतिशत ब्याज लगाने का फरमान भी जारी किया गया है इससे लोग और परेशान है। इसलिए जरूरत इस बात की है कि शासन स्तर पर सभी जनप्रतिनिधि मिलकर एक बार प्रयास करें और जो मेयर ने लखनऊ प्रयास किया है उसे कागजी तौर पर लागू कराये ताकि जनता को राहत मिल सके। जय हिंद