गाजियाबाद (युग करवट)। मोहन नगर स्थित आईटीएस की एनएसएस इकाई द्वारा मोहन नगर में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान 100 से अधिक छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। आईटीएस की प्राचार्या डॉ. नैंसी शर्मा ने पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल करना भी हमारा कर्तव्य है।
कार्यक्रम का संचालक डॉ. अमित शर्मा ने किया। कार्यक्रम में डॉ. विदुषी सिंह, प्रो. आदिल खान, विकास त्यागी, डॉ. संदीप गर्ग, प्रो. विकास कुमार, डॉ. नीरज कुमार जैन, डॉ. अनुभा श्रीवास्तव, प्रो. प्रशांत त्यागी सहित बीबीए एवं बीसीए पाठ्यक्रमों के लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।