गाजियाबाद (युग करवट)। भ् सरकार ने पुलिस कमिश्नरेट की गिरफ्त में आये सुहेल, समीर उर्फ शूटर व नौशाद अली जैसे हैंडलरों पर शिंकजा कसने के लिये इनके ऊपर यूएपीए जैसी संगीन धारा लगाने की कवायद शुरू कर दी है। कौशांबी थाना पुलिस ने थाने में दर्ज अभियोग में यूएपीए मर्ज करने की तैयारी करनी शुरू कर दी थी। इस धारा के मर्ज होते ही भारत की उच्च जांच एजेंसी एनआईए अब इस प्रकरण की जांच अपने हाथ में ले लेगी।
सुहेल की निशादेही पर बरामद हुए हथियार
रिमांड पर लिये गये सुहले व उसके अन्य साथियों से की गई पूछताछ के बाद यह बात सामने आई थी कि उन्होंने हथियारों को मेरठ में छुपा रखा है। सूचना के मिलते ही कौशांबी थाना पुलिस व एसआईटी की टीम सुहेल आदि को अपने साथ लेकर उसके द्वारा मेरठ में बताये गये स्थान पर ले गई थी। सूत्रों की माने ते पुलिस ने सुहेल की निशानदही पर हथियार व अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद कर लिया।