प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के हेंडलर सुहेल की निशानदेही पर अत्याधुनिक हथियार व विस्फोटक बरामद करने के लिये पुलिस उसे लेकर मेरठ पहुंच गई। सूत्रों की माने तो सुहेल की निशादेही पर ऐसे अत्याधुनिक हथियारों की खेप मिल सकती है कि जिन्हें भारत में तबाही मचाने के लिये प्रयोग किया जाना था। सूत्रों की माने तो पुलिस सुहेल की निशानेदही पर विस्फोटक भी बरामद कर सकती है। उधर आज शाम चार बजे सुहेल व उसके साथियों की सात दिन की रिमांड समाप्त हो जायेगी।