गाजियाबाद (युग करवट)। लिंक रोड थाने के एसएचओ रविंद्र चंद्र पंत की टीम ने एएनटीएफ की मदï्द से अंतर्राज्जीय स्तर पर चरस, हेरोइन व अफीम जैसे मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्करों के गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गये तस्करों के पास से सवा तीन किलो अफीम व १५६ ग्राम हेरोइन और कैश की खेप के अलावा एक स्कूटी व तीन मोबाइल भी बरामद हुए। यह जानकारी देते हुए एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि पुलिस ने जिन दो तस्करों को जेल भेजा है उनके नाम गुलजार त्यागी व आमिर खान निवासीगण महाराजपुर और साहिल निवासी सी ३ नन्दनगरी दिल्ली हैं। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि मादक पदार्थ की उक्त खेप को वो दिल्ली में रहने वाली एक महिला से लेकर आये थे।