गाजियाबाद (युग करवट)। उत्तर रेलवे ने दिल्ली क्षेत्र में पीआरएस (पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम) सेवाओं को बंद करने का निर्णय लिया है। यह सेवाएं 26 और 27 मार्च की रात को लगभग पांच घंटे के लिए उपलब्ध नहीं रहेगी। इस दौरान यात्रियों को टिकट बुकिंग और संबंधित कार्यों में असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। उत्तर रेलवे ने यह कदम प्रणाली में फाइलों के संपीडऩ कार्य को ध्यान में रखते हुए उठाया है। 26 मार्च की रात 11.45 बजे से यह बंदी शुरू होगी। यह 27 मार्च की सुबह 4.45 बजे तक जारी रहेगी। इस अवधि में पीआरएस पोर्टल पूरी तरह से बंद रहेगा। इनमें पीएनआर पूछताछ की सुविधा शामिल नहीं होगी। यात्री वर्तमान आरक्षण भी नहीं कर पाएंगे। टिकट निरस्तीकरण की सेवा भी उपलब्ध नहीं होगी। चार्टिंग और ईडीआर जैसी सुविधाएं भी बंद रहेंगी। काउंटरों पर पीआरएस रिपोर्ट प्राप्त करना भी संभव नहीं होगा। पीआरएस सेवाओं के बंद होने से यात्रियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वे इस अवधि में ऑनलाइन या काउंटर से टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। पहले से बुक किए गए टिकटों को रद्द करना भी संभव नहीं होगा। पीएनआर की स्थिति जानने के लिए भी यात्री पूछताछ नहीं कर पाएंगे। यह बंदी यात्रियों की यात्रा योजनाओं को प्रभावित कर सकती है।