गाजियाबाद (युग करवट)। ऑपरेशन प्रहार को लेकर आईएमएस कॉलेज में हुई विशेष जागरूकता गोष्टïी के दौरान बोलेते हुए एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने कहा कि अवैध हथियार जहां अपराध के जनक हैं वहीं ये हथियार लूट, हत्या व हत्या में प्रयास की वारदातों का कारक भी बनते हैं। अपराध व अपराधियों से बचाव की टिप्स देते हुए श्रीमती पाल ने पुलिस कमिश्नरेट के द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार की गहन जानकारी देते हुए इस अभियान के महत्व पर भी प्रकाश डाला। गोष्ठी के दौरान श्रीमती पाल के द्वारा पुलिस के द्वारा जारी हैल्पलाइन नंबर ९६४३३२००२२५ भी जारी किया।