गाजियाबाद (युग करवट)। सिहानी गेट थाना पुलिस ने एक ऐसी अभियुक्ता को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया कि जिसने प्रेमी को पाने के लिये पति को इतना प्रताडि़त कर दिया कि जिसकी वजह से शिब्बनपुरा निवासी जितेंद्र को आज्महत्या करने को मजबूर होना पड़ा। यह जानकारी देते हुए एसीपी नन्दग्राम जियाउदï्दीन अहमद ने बताया कि पुलिस ने जिस अभियुक्ता को जेल भेजा है उसका नाम अनीशा पुत्री स्व. भीम सिंह बापा नगर करोलबाग दिल्ली है। पूछताछ में अनीशा ने बताया कि उसके संबंध वीके शर्मा नामक व्यक्ति से हो गये थे। उसके बाद उसने पति को तरह तरह से टॉर्चर करना शुरू कर दिया। १५ मार्च को जितेंद्र ने आत्महत्या कर ली। उसकी सास ने उसके खिलाफ सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।