नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़ ने आज छात्रों को लैपटॉप वितरित किए। इस दौरान बीस से अधिक छात्र-छात्राओ को लैपटॉप कर वितरण किया गया। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि वर्तमान समय में छात्रों को स्कूली शिक्षा के साथ ही तकनीकी शिक्षा का ज्ञान भी होना बेहद आवश्यक है। इससे छात्रों को घर बैठे ही देशदुनिया के बारे में जानकारी मिल सकेगी। साथ ही स्कूल प्रोजेक्ट और तकनीकी ज्ञान भी वह ले सकेंगे। इस दौरान डीएम ने पोषण योजना के तहत पुष्टïाहार का भी वितरण किया। इस दौरान डीपीओ मनोज भी मौजूद रहे।