गाजियाबाद (युग करवट)। गाजियाबाद पहुंचे रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्टï्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री राम दास अठावले ने ममता सरकार पर जमकर हमला बोला। रामदास अठावले ने कहा कि ममता बनर्जी ने जब से बंगाल की कमान संभाली हैं। तब से लेकर अब तक उन्होंने बंगाल को कंगाल करने का काम किया है। उनके राज में गुंडागर्दी चरम पर पहुंच गई है। असामाजिक तत्व हावी हो गए हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। इस गुंडागर्दी से आजिज आकर अब वहां की जनता परिवर्तन चाहती है। इस बार बंगाल में एनडीए की सरकार बनेगी। इतना ही नहीं रामदास अठावले ने दावा किया कि एनडीए आसाम, पुडुचेरी, तामिलनाडू में भी सहयोगी संगठनों के साथ बड़ी जीत हासिल करेगी। रामदास अठावले ने कहा कि केरल में भी एनडीए पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। देश में एलपीजी और पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को लेकर केन्द्रीय राज्यमंत्री राम दास अठावले ने कहा कि खाड़ी देशों में युद्घ के चलते थोड़ी दिक्कतें तो जरूर हैं लेकिन देश में किसी भी प्रकार गैस या पेट्रोल डीजल की किल्लत नहीं है। केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने देशवासियों को आश्वासत किया है कि कहीं कोई किल्लत नहीं होने दी जाएगी। यूपी विधानसभा चुनाव में भागीदारी के सवाल पर रामदास अठावले ने कहा कि 2027 के चुनाव में यूपी में कुछ सीटों भाजपा से मांगी जाएंगी। अगर सीटें नहीं मिलती हैं तो भी कुछ भी सीटों पर चुनाव लड़ा जाएंग, लेकिन भाजपा का किसी प्रकार का कोई विरोध नहीं किया जाएगा। अभी उच्च स्तरीय वार्ता इस मामले पर आएगी और सम्भावना है कि फैसला सकारात्मक ही होगा।