गाजियाबाद (युग करवट)। राष्टï्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष व राष्टï्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वीएन भातखण्डे संगीत महाविद्यालय द्वारा वंदे मातरम समारोह का आयोजन इन्मेंटेक इंस्टीट्यूशंस में किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष के तौर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष मंयक गोयल मौजूद रहे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि देश में वंदे मातरम का विरोध राजनीतिक कारणों से किया जाता है। इसका विरोध कभी पहले किसी हिन्दू या मुसलमान नहीं किया है। बल्कि इस गीत को लिखने वाले रायटर ने ही किया था। देश के विभाजन से पहले खुद जिन्ना वंदे मात्रम गीत गाते थे। वंदे मातर्म गीत के कुछ हिस्से को लेकर विवाद था, जिसमें बदलाव किया गया। और यही बदलाव देश के विभाजन का कारण बना। सुनील शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में देश अखंड भारत बनेगा। भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने भी बहुत ही खूबसूरत अंदाज में कार्यक्रम में अपनी बात रखी। विस्तृत समाचार एवं फोटो पृष्ठ तीन एवं आठ पर