नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। नगर निगम में बाबुओं की मिलीभगत व महापौर के फर्जी हस्ताक्षर कर सामुदायकि भवनों की बुकिंग के मामले का खुलासा होने के बाद महापौर सुनीता दयाल ने विशेष अधिकार से मिलने वाली छूट को अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। महापौर ने एक बयान जारी कर कहा कि नगर निगम के सामुदायिक भवन व अविकसित पार्को की बुकिंग में छूट देने का विशेष अधिकार है । जिसमें वह समय-समय पर जरूरतमंदों को छूट देकर उनकी सहायता की जाती है। महापौर ने कहा कि प्रशासनिक कार्यो में मेयर का हस्तक्षेप नहीं हेाता है। वहां की प्रक्रिया में पारदर्शिता का भाव व प्रशासनिक कमियां हैं, इसकी वजह से इस विशेष अधिकार का दुरूप्रयोग सम्भव है। निगम के दो बाबूओं ने मिलीभगत कर मेयर के फर्जी हस्ताक्षर कर सामुदायिक भवनों की बुकिंग की जा रही है। प्राथमिकता पर इन बाबूओं पर निलबंन की कार्रवाई की जा रही है। महापौर ने बताया कि इस स्थिति के बाद विशेष अधिकार से मिलने वाली छूट के माध्यम से सामुदायिक भवनों व अविकसित पार्को की बुकिंग को अग्रिम आदेशों तक के लिए बंद कर दिया गया है। अब सभी प्रकार की बुकिंग के लिए पूरी धनराशि जमा करानी होगी, उसके बाद ही आवेदक को बुकिंग की जाएगी।