नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़ ने गुरूवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण किया व मौके पर ही सम्बंधित विभाग केे अधिकारी से फोन पर वार्ता कर निस्तारण की रिपोर्ट भी मांगी।
जनसुनवाई के दौरान कई दिव्यांगों ने उन्हें मिशन समर्थ अभियान से जुडऩ के आवेदन किए थे, तो वहीं बिजली बिलों और अवैध निर्माण को लेकर भी कई शिकायतें डीएम से फरियादियों ने की। जनसुनवाई के दौरान डीएम ने अन्य विभाग के साथ जूम ऐप के साथ जुडक़र आने वाले हर शिकायत को सम्बंधित अधिकारियों को अवगत कराया। डीएम ने कहा कि जनसुनवाई में आने वाले हर फरियादियो की शिकायत का प्राथमिकता पर निस्तारण किया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसुनवाई में एडीएम एलए अविनाश सिंह भी मौजूद रहे।