प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। अपराधियों की कमर तोडऩे के लिये डीसीपी े ट्रांस हिंडन निमिष दशरथ पाटिल द्वारा शुरू की गई मुहिम को उस समय सफलता मिली कि जब लिंक रोड थाने के एसएचओ रविंद्र चंद्र पंत की टीम ने एसीपी साहिबाबाद श्वेता सिंह की अगुवाई में स्टील कंपनियों विशेषकर टाटा स्टील का लोहा चुराने वाले अंतर्राज्जीय गैंग के छह बदमाशों को गिरफ्तार करके उनके पास से लगभग सवा करोड़ की कीमत का माल बरामद कर लिया। यह जानकारी देते हुए एसीपी श्वेता सिंह ने बताया कि पुलिस की गिरफ्त में आये बदमाशों ने अपने नाम आसिफ अल्वी निवासी आदर्शनगर खोड़ा कॉलोनी, रामवीर निवासी नया बांस कोतवाली देहात एटर, प्रमोद कुमार निवासी नगलियां पलां गभाना अलीगढ़, अरमान निवासी बी-२५ गाजीपुर दिल्ली, रवि निवासी ११७० ब्लॉक १८ कल्याणपुरी दिल्ली व लवकुश निवासी निगोही शाहजहांपुर बताये। साथ ही चोरों ने यह भी बताया कि जब वो टाटा स्टील कंपनी का लोहा लोड करते थे तो उसी समय चालाकी से लोहे के पाई, कॉपर शीटï्स, लोहे की शीटï्स, कॉयल और लोहे की टï्यूब का एक अंश चुरा लेते थे। कांटा करवाते समय वो ट्रक के अंदर छुपाई गई रबर की भारी शीटï्स के वजन से माल की इकाई पूरा करा लेते थे।