राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप ने की विभाग की समीक्षा बैठक
नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेन्द्र कश्यप ने जलनिगम गेस्ट हाउस में सम्बंधित विभाग के मेरठ मंडल के अधिकारियों के साथ बैठक की।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्टï निर्देश दिए हैं कि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ समय से लाभार्थियों तक पहुंचाया जाए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन, लाभार्थियों के चयन, जिल स्तर पर आ रही समस्याओं के बारे में भी विस्तार से जाना। अधिकारियों ने भी राज्यमंत्री को विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी विस्तार से दी।
राज्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पांच अप्रैल को रामलीला मैदान में दिव्यांगजन के लिए विशेष वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाए जिसमें पात्र दिव्यांगजनों को दिव्यांग ट्राइसाइकिल सहित अन्य सहायक उपकरणों का वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मंडल के तहत विभागीय संस्थाओं के निर्मित भवनों के लोकापर्ण को लेकर भी निर्देश दिए हैं व लम्बित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए हैं। बैठक में विभागीय उपनिदेशक प्रीति लता, उपनिदेशक एमपी सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान, आशीष, रीचा, सिद्घांत, पीयूष राय, लवेश आदि मौजूद रहे।