नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। जिले के विकास कार्यो, संचालित योजनाओं को लेकर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़, जीडीए वीसी नंदकिशोर कलाल और सीडीओ अभिनव गोपाल के साथ बैठक की। राज्यमंत्री ने अधिकारियों से जिले में प्रदेश सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति के बारे में जाना।
समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। बैठक के दौरान राज्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यो को लेकर अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस तरह से समन्वय से के साथ काम करते हुए जिले के विकास को गति दी जाए।