गाजियाबाद (युग करवट)। कुछ समय के अंदर ही लोनी विधायक नन्दकिशोर गुर्जर को पाकिस्तान से दूसरी बार धमकी दी है। विधायक नन्दकिशोर गुर्जर ने बताया कि कुछ दिन पूर्व जहां उन्हें पाकिस्तान से बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी वहीं अब उन्हें पाकिस्तान व मिस्र जैसे देशों के आंतकी संगठनों ने दी है। धमकी देने वाले ने उनसे बोला कि लोनी की बात तो छोडिय़े उनके आदमी पूरे भारत में सक्रिय हैं। उसके संगठन के निशाने पर जहां कई बड़े नेता हैं वहीं लोनी विधायक की हर गतिविधि का भी पता रहता है। श्री गुर्जर ने कहा कि उन्होंने तो पहले ही शासन से लेकर पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद प्रशासन को बता दिया कि लोनी सहित पूरे एनसीआर क्षेत्र में भारत विरोधी संगठन एवं आंतकी समूह के सिलीपर सेल सक्रिय हैं। आतंकी संगठनों के इशारे पर ही भारत विशेषकर यूपी व दिल्ली में एनसीआर में बैठे सिलीपर सेल के राष्टï्र विरोधी तत्वों ने ही लोनी में यूटï्यबर सलीम वासतिक पर कातिलाना हमला और दिल्ली के उत्तमनगर में युवक की हत्या की थी। मसूरी क्षेत्र से पकडे गये जैश ए मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों के काम कर रहे साजेव जिहादी और उसके पांच गुर्गो के पकड़े जाने पर उनकी बात अक्षरत: सत्य पाई गई। श्री गुर्जर ने कहा कि वो धमकी भरी कॉल और पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में सक्रिय आतंकी संगठनों के सिलीपर सैल के गुर्गो को सर्च करके उनको उनके सही अंजाम तक पहुंचाने की बात पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड से करेंगे। इस संदर्भ में एसीपी लोनी सिद्घार्थ गौतम का कहना है कि विधायक को मिली धमकी के मामले में अभियोग पंजीकृत करके अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।