गाजियाबाद (युग करवट)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष जागरूकता कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त उपासना पाण्डेय द्वारा प्रतिभाग किया गया। उन्होंने महिलाओं को सुरक्षा संबंधी अधिकारों, उपलब्ध सुविधाओं तथा सशक्तिकरण के उपायों की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। महिलाओं को जागरूकता, आत्मविश्वास और अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में अन्य विभाग के अधिकारी एवं विभिन्न एनजीओ के सदस्य उपस्थित रहे।