गाजियाबाद (युग करवट)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त प्रियाश्री पाल ने संबोधन में उन्होंने छात्राओं और उपस्थित महिलाओं को सुरक्षा संबंधी अधिकारों, कानूनी प्रावधानों तथा पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, आत्मविश्वास के साथ समाज में आगे बढऩे और सशक्तिकरण के उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया।