नई दिल्ली (युग करवट)। मुजाहिद्दीन-ए-खल्क ईरान की सरकार का विरोध करने वाला संगठन है। इस संगठन ने दावा किया कि उसके लड़ाकों ने ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के निवास के पास एक ऑपरेशन को अंजाम दिया है। इसमें कई ईरानी कमांडर मारे गए हैं, लेकिन इस संगठन के 100 लड़ाके भी मारे गए हैं।
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्र्स ने मुजाहिद्दीन-ए-खल्क के 100 लड़ाकों को मारने का दावा किया है। मुजाहिद्दीन-ए-खल्क ईरान का विपक्षी संगठन है जो वर्तमान में ईरान की इस्लामी गणराज्य सरकार के खिलाफ सक्रिय है। अली खामेनेई के विश्वस्त आईआरजीएस और मुजाहिद्दीन-ए-खल्क जवानों के बीच भिडंत तब हुई जब शिया-माक्र्सवादी ग्रुप ने सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के तेहरान हेडक्वार्टर के पास ऑपरेशन करने की कोशिश की थी।
इस कॉम्प्लेक्स में खामेनेई का हेडक्वार्टर, गार्डियन काउंसिल, एक्सपर्ट्स की असेंबली, इंटेलिजेंस मिनिस्टर का ऑफिस, ज्यूडिशियरी सेंट्रल ऑफिस, सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल और खामेनेई के बेटे मोजतबा का ऑफिस और घर है।