लुक्सर में युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात सीटीवी में कैद
ग्रेटर नोएडा (युग करवट)। गांव लुक्सर में मंगलवार को पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। मृतक युवक की पहचान नितिन निवासी गांव लुक्सर के रूप में हुई है। गंभीर हालत में उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ईकोटेक-1 कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोप है कि नितिन पर सचिन व उसके कुछ अन्य साथियों ने अचानक फायरिंग की। दोनों पक्षों के बीच पूर्व से विवाद चला आ रहा था। जिसे लेकर यह हमला किया गया है। फायरिंग की घटना के समय इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। मृतक के परिजनों का कहना है कि नितिन नागर गांव लुक्सर का निवासी था। वह अपने घर से लगभग तीन घर दूर दुकान पर शैम्पू लेने गया था। नितिन पानी की बोतल पैकेजिंग का काम करता था। तीन आरोपियों ने उसे घेरकर सरेराह आरोपी गोली मारी और चाकू से गला काटा है। एक महिला जब उसे बचाने के लिए बाहर निकलती है तो एक आरोपी उसे बेखौफ होकर बंदूक दिखकर डराता है। इस कारण महिला ईंट मारकर आरोपियों को भगाने का प्रयास करती है।