गाजियाबाद (युग करवट)। कैला भट्टा पर निगम जमीन पर महापौर ने कब्जा मुक्त कराकर एक आलीशान मार्केट बनाई है। मार्केट के चारों तरफ हरियाली से लेकर बैठने के लिए बेंच लगाई है। महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि निगम की करोड़ रूपये की जमीन पर कुछ लोगो ने अपने निजी स्वार्थ के लिए जमीन पर कब्जा किया हुआ था। लोगों की शिकायत पर पहले जमीन को कब्जा मुक्त कराया है और एक आलीशान मार्केट का निर्माण किया है। निगम की कब्जा जमीन पर १३ दुकाने बनाई हैं, जिसका होली के बाद दुकाने दी जाएगी। प्रत्येक दुकान का किराया १५ हजार से लेकर २० हजार रूपये रखा गया है। दुकान लेने के लिए दो माह का किराया पहले देना होगा उसके बाद दुकान का कब्जा दिया जाएगा। किसी एक व्यक्ति को पूरी मार्किट नहीं दी जाएगी अलग अलग व्यक्ति को दुकान दी जाएगी और हर साल दुकान का १० प्रतिशत किराया बढ़ाया जाएगा। दुकान लेने के लिए लोगो के आवेदन आने शुरू हो गए है। किसी बहारी व्यक्ति को नही शहर के लोगो को दुकान दी जाएगी ।