गाजियाबाद (युग करवट)। सेंट जेवियर वल्र्ड स्कूल में धूमधाम से वार्षिक खेल उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपिक मशाल प्रज्जवलन के साथ किया गया। इसके बाद छात्रों ने मार्च पास्ट किया और शपथली। आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े गए। कार्यक्रम में छात्रों ने योग, ताइक्वांड़ों और जुम्बा का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। मानव पिरामिड और सर्किट गेम्स के माध्यम से बच्चों ने टीमवर्क, संतुलन और समन्वय का सुंदर प्रदर्शन किया। विद्यालय की डायरेक्टर विभा रावत व प्रधानाचार्या रत्ना त्यागी ने सभी प्रतिभागियों की सराहना की और बच्चों को सदैव सहभागिता एवं खेल भावना की भावना को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन पदक वितरण समारोह के साथ किया गया।