गाजियाबाद(युग करवट)। नगर निगम की बहुप्रतिक्षित बोर्ड बैठक 24 फरवरी को होनी है। मेयर सुनीता दयाल ने बोर्ड बैठक बुलाने के लिए नगर निगम अधिकारियों से पत्राचार किया है। मेयर सुनीता दयाल ने बताया कि लोकसभा और विधानसभा के सत्र की वजह से बोर्ड बैठक का इंतजार लम्बा हो गया। दूसरी वजह सदन कक्ष का तैयार न होना भी था। अब सदन कक्ष भी तैयार है, जिसका उद्घाटन आज दोपहर बाद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होनी है। उधर हाउस टैक्स बढ़ोत्तरी का विरोध करने वाले पार्षदों ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। कयास लगाए जा रहे है कि बोर्ड बैठक में हंगामा होने के पूरे आसार हैं।